टीकमगढ़ जिले के मवई के पास गुरुवार को ट्रेन से नीचे गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम विशाल बताया गया है जो झारखंड का निवासी है। जानकारी के अनुसार विशाल बरौनी ट्रेन में सफर कर रहा था इसी दौरान मवई के पास अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।