जखनिया: समाजवादियों से डरी बीजेपी, पंचायत चुनाव से बच रही सरकार: गाजीपुर में पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह का बड़ा हमला
गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और जमानिया से विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। पंचायत चुनाव से लेकर बिजली विभाग, गैस संकट और विपक्षी नेताओं तक ओपी सिंह ने एक के बाद एक कई बड़े बयान दिए। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादियों के डर से बीजेपी सरकार पंचायत चुनाव कराने से बच रही है और ग्राम प्रधानों के अधिकारों को दबाया जा रहा।