पुराना राजपुर रोड के समीप थानी गांव(सपेरा बस्ती)में नशे के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल
पुराना राजपुर रोड के समीप आधी रात को महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़कों पर उतर आईं। स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से नशे का कारोबार चल रहा है, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिलाओं ने रात 12 से 1 बजे तक सड़कों पर पहरा देते हुए नशेड़ियों को खदेड़ा और पुलिस-प्रशासन से लगातार गश्त बढ़ाने व नशे के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि जब तक क्षेत्र से नशे का कारोबार खत्म नहीं होगा, अभियान जारी रहेगा।
#मसूरी #थानीगांव #पुरानाराजपुररोड #नशामुक्ति #उत्तराखंडन्यूज