भरथना: बाईपास पाली बम्बा मार्ग पर जलजीवन मिशन ने सड़कों का किया बंटाधार, गड्ढे खोद कर छोड़ा पिकअप फंसी लगा जाम
भरथना कस्बा स्थित जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जाने वाली पेयजल पाइप के कारण सड़कों का बंटाधार हो गया है। सोमवार देरशाम पाली बंबा स्थित सड़क किनारे गङ्ङा खोदकर पाइप लाइन बिछाई गयी। जिसमे पिकअप फस गयी । पाली बंबा सङक मार्ग पर भीषण जाम लग गया। घंटों से वाहन फंसे हैं। कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी गड्ढों को बिना सही किए ऐसे ही छोङ दिए हैं।