पूर्णिया पूर्व: बेलौरी बाईपास के पास ढाबे के समीप साइकिल चोरी के आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत बाईपास बेलौरी स्थित ढाबा के पास बुधवार को संध्या करीब 7 बजे स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी के आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दिया।जिसके बाद परिजनों के पहल पर उसे छोड़ दिया गया।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक आएदिन छोटी मोटी चोरी करते रहता है।जिसे आज पकड़ लिया गया।