डुमरांव: नेनुआ गांव में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति 12 घंटे ठप, 11000 केवी तार में आई थी खामी
Dumraon, Buxar | May 20, 2026 नेनुआ गांव में बिजली की तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार की रात अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे पूरे गांव में हाहाकार मच गया। रात होते ही अंधेरे में डूबे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से लोगों की रात जागकर गुजरी।