ऊंचाहार: ऊँचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से गैर जनपद के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।एक गांव की महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि, प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का युवक उसकी बेटी को फोन पर बातचीत कर बुला ले गया और अगले दिन गांव के बाहर छोड़ दिया, इस दौरान उसने बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया है।