Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹1,78,300 बरामद

Bhiwani, Bhiwani | Oct 2, 2025
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार भा०पु०से० के द्वारा जिला पुलिस को जिले में जुआ व सट्टा खेलने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए हुए हैं जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ -2 भिवानी की टीम ने 07 व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर पैसा लगाकर जुआ खेल

MORE NEWS

भिवानी में मादक पदार्थ (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 7.25 ग्राम हेरोइन बरामद

पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थ रखने एवं इसकी तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ (हेरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी के एएसआई सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ दिनांक 24 जुलाई 2026 को गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान तोशाम बाईपास, भिवानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के सामने, दिनोद रोड, भिवानी पर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत रेड की तथा एक व्यक्ति को काबू किया। 

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम पुत्र जगदेव निवासी सेवा नगर, भिवानी के रूप में हुई।* 

*आरोपी के कब्जे से 7.25 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई।*

आरोपी शुभम के विरुद्ध थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है तथा बरामद हेरोइन को बेचने के उद्देश्य से रोहतक से खरीदकर लाया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

भिवानी में मादक पदार्थ (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 7.25 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थ रखने एवं इसकी तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी की टीम ने एक आरोपी को मादक पदार्थ (हेरोइन) सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी के एएसआई सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ दिनांक 24 जुलाई 2026 को गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान तोशाम बाईपास, भिवानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हनुमान मंदिर के सामने, दिनोद रोड, भिवानी पर मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत रेड की तथा एक व्यक्ति को काबू किया। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम पुत्र जगदेव निवासी सेवा नगर, भिवानी के रूप में हुई।* *आरोपी के कब्जे से 7.25 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई।* आरोपी शुभम के विरुद्ध थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है तथा बरामद हेरोइन को बेचने के उद्देश्य से रोहतक से खरीदकर लाया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रवक्ता, भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 26, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा यमुनानगर में यूथ मैराथन को दिखाई गई हरी झण्डी।
नशे के खिलाफ एकजुट होकर दौड़ी हरियाणा प्रदेश की युवा शक्ति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा यमुनानगर में यूथ मैराथन को दिखाई गई हरी झण्डी। नशे के खिलाफ एकजुट होकर दौड़ी हरियाणा प्रदेश की युवा शक्ति

Bhiwani, Bhiwani | Jul 26, 2026

5 हजार का इनामी अपराधी काबू
सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने 01 साल से अधिक समय से फरार चल रहे ₹ 5,000/- के इनाम अपराधी को किया गिरफ्तार
पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से दो देसी कट्टे व 07 जिंदा कारतूस किए बरामद

पुलिस अधीक्षक भिवानी  सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना एवं विशेष इकाइयों को फरार एवं इनामी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी की टीम ने सवा साल से फरार चल रहे ₹ 5,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

डीएसपी क्राइम श्री अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04.04.2025 को थाना तोशाम में शिकायतकर्ता सुभाष की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके बेटे रवि तथा भाई विजेद्र के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी पिछले लगभग सवा साल से फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर ₹ 5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। 

दिनांक 25 जुलाई 2026 को सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी के प्रभारी उप निरीक्षक दशरथ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय पुत्र बीर सिंह निवासी गांव दांग कला, थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है।*

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल से पुलिस कर्मचारियों एवं बैरिकेड (बैरियर गेट) में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टे एवं सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना तोशाम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग भी दर्ज किया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध पूर्व में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, अपहरण, आबकारी अधिनियम, जान से मारने की धमकी तथा शस्त्र अधिनियम सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

5 हजार का इनामी अपराधी काबू सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी ने 01 साल से अधिक समय से फरार चल रहे ₹ 5,000/- के इनाम अपराधी को किया गिरफ्तार पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से दो देसी कट्टे व 07 जिंदा कारतूस किए बरामद पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना एवं विशेष इकाइयों को फरार एवं इनामी अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी की टीम ने सवा साल से फरार चल रहे ₹ 5,000 के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डीएसपी क्राइम श्री अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04.04.2025 को थाना तोशाम में शिकायतकर्ता सुभाष की शिकायत पर अभियोग दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके बेटे रवि तथा भाई विजेद्र के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। इस मामले में पुलिस द्वारा पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी पिछले लगभग सवा साल से फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर ₹ 5,000 का इनाम भी घोषित किया गया था। दिनांक 25 जुलाई 2026 को सीआईए स्टाफ-द्वितीय भिवानी के प्रभारी उप निरीक्षक दशरथ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को तोशाम क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। *गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय पुत्र बीर सिंह निवासी गांव दांग कला, थाना तोशाम, जिला भिवानी के रूप में हुई है।* गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने अपनी मोटरसाइकिल से पुलिस कर्मचारियों एवं बैरिकेड (बैरियर गेट) में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से दो देसी कट्टे एवं सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना तोशाम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग भी दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके विरुद्ध पूर्व में लड़ाई-झगड़ा, मारपीट, अपहरण, आबकारी अधिनियम, जान से मारने की धमकी तथा शस्त्र अधिनियम सहित कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी हासिल की जा सके। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 26, 2026

पर्यावरण संरक्षण की ओर अनुकरणीय पहल
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आगाज, 3100 पौधें रोपित करने का लक्ष्य
अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला में पूर्ण हुआ पौधारोपणा कार्य : जेई बिजेश जावला
आज का पौधारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए सिद्ध होगा सबसे बड़ा उपहार : जेई बिजेश जावला
भिवानी, 25 जुलाई : यदि आप खुलकर सांस लेना चाहते हैं, तो एक पौधा अवश्य लगाएं, इसी सकारात्मक और दूरदर्शी सोच के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी द्वारा जिले को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह जन-कल्याणकारी अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मंडल नंबर 3 और 4 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा इस हरित संकल्प को धरातल पर उतारते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे विभिन्न गांवों में पौधारोपण का कार्य सफलता-पूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इन स्थानों पर स्थानीय प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ जनभागीदारी भी देखने को मिल रही है। विभाग की इस पहल पर जानकारी साझा करते हुए कनिष्ठ अभियंता (जेई) बिजेश जावला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक दायित्व है। आज जिस तरह से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्याएं बढ़ रही हैं, पौधारोपण ही हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी के उप-मंडल 3 और 4 के अंतर्गत हमारा लक्ष्य 3100 पौधे लगाने का है, जिसे हम समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे क्षेत्रों में पौधे लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। जेई जावला ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। वे आम जनता, युवाओं और समाजसेवियों से आग्रह करते हैं कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर इस अवसर पर सरपंच नरेश गौतम, रामधारी शर्मा, सुरेंद्र पंच, शशी शर्मा कर्मचारी, संदीप कर्मचारी, सत्यवान कर्मचारी, कमल शर्मा, विजय शर्मा कर्मचारी, धर्मेंद्र शर्मा पंच, सोनू तंवर, पवन, संजय, पुष्कर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

पर्यावरण संरक्षण की ओर अनुकरणीय पहल जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पौधारोपण अभियान का आगाज, 3100 पौधें रोपित करने का लक्ष्य अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला में पूर्ण हुआ पौधारोपणा कार्य : जेई बिजेश जावला आज का पौधारोपण आने वाली पीढिय़ों के लिए सिद्ध होगा सबसे बड़ा उपहार : जेई बिजेश जावला भिवानी, 25 जुलाई : यदि आप खुलकर सांस लेना चाहते हैं, तो एक पौधा अवश्य लगाएं, इसी सकारात्मक और दूरदर्शी सोच के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी द्वारा जिले को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। 15 जुलाई से शुरू हुआ यह जन-कल्याणकारी अभियान 31 अगस्त तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जन स्वास्थ्य विभाग के उप-मंडल नंबर 3 और 4 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 3100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा इस हरित संकल्प को धरातल पर उतारते हुए तेजी से कार्य किया जा रहा है। अभियान के तहत बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे विभिन्न गांवों में पौधारोपण का कार्य सफलता-पूर्वक संपन्न कर लिया गया है। इन स्थानों पर स्थानीय प्रशासनिक सहयोग के साथ-साथ जनभागीदारी भी देखने को मिल रही है। विभाग की इस पहल पर जानकारी साझा करते हुए कनिष्ठ अभियंता (जेई) बिजेश जावला ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक दायित्व है। आज जिस तरह से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्याएं बढ़ रही हैं, पौधारोपण ही हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ा उपहार सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी के उप-मंडल 3 और 4 के अंतर्गत हमारा लक्ष्य 3100 पौधे लगाने का है, जिसे हम समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं। बापोड़ा, कोंट, कालुवास, पुरणपुरा, खरक, बामला और कायला जैसे क्षेत्रों में पौधे लगाए जा चुके हैं और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। जेई जावला ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। वे आम जनता, युवाओं और समाजसेवियों से आग्रह करते हैं कि वे भी इस अभियान से जुड़ें और कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी लें। इस अवसर पर इस अवसर पर सरपंच नरेश गौतम, रामधारी शर्मा, सुरेंद्र पंच, शशी शर्मा कर्मचारी, संदीप कर्मचारी, सत्यवान कर्मचारी, कमल शर्मा, विजय शर्मा कर्मचारी, धर्मेंद्र शर्मा पंच, सोनू तंवर, पवन, संजय, पुष्कर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

डीएलसीसी की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश: एडीसी
भिवानी, 25 जुलाई। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल कारवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एडीसी ने विभिन्न विभागों के कुल 25 आवेदनों पर विचार किया। इनमें से तीन मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन मामलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया। शेष 19 लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, खान एवं भू-विज्ञान सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मोबाइल टावरों से संबंधित 11 मामलों पर चर्चा हुई, जिन्हें संतोषजनक पाया गया। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की खुदाई से पूर्व कॉल बिफोर यू डिग पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि भूमिगत दूरसंचार अवसंरचना को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट दर्ज करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उद्योगों और विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण करें, इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं का भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उद्योग स्थापित करने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
बैठक में डीडीपीओ सोमवीर कादियान, टेलीकॉम विभाग से मनीष खुराना, डीएलसीसी से संजीत कौर सहित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएचबीवीएन, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, बीएंडआर, नगर परिषद/नगर पालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
**********    **********

डीएलसीसी की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश: एडीसी भिवानी, 25 जुलाई। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) दीपक बाबूलाल कारवा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्लीयरेंस कमेटी (डीएलसीसी) की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीसी ने विभिन्न विभागों के कुल 25 आवेदनों पर विचार किया। इनमें से तीन मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि तीन मामलों को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर अस्वीकृत कर दिया गया। शेष 19 लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें मुख्य रूप से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, खान एवं भू-विज्ञान सहित अन्य विभागों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान मोबाइल टावरों से संबंधित 11 मामलों पर चर्चा हुई, जिन्हें संतोषजनक पाया गया। एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की खुदाई से पूर्व कॉल बिफोर यू डिग पोर्टल का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए, ताकि भूमिगत दूरसंचार अवसंरचना को नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट दर्ज करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उद्योगों और विकास परियोजनाओं से जुड़े मामलों का समय पर निस्तारण करें, इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और युवाओं का भविष्य अधिक सुरक्षित और सशक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि उद्योग स्थापित करने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। बैठक में डीडीपीओ सोमवीर कादियान, टेलीकॉम विभाग से मनीष खुराना, डीएलसीसी से संजीत कौर सहित हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएचबीवीएन, खान एवं भू-विज्ञान विभाग, बीएंडआर, नगर परिषद/नगर पालिका तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ********** **********

Bhiwani, Bhiwani | Jul 25, 2026

भिवानी: सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ₹1,78,300 बरामद - Bhiwani News