रामपुर: जनपद रामपुर के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
Rampur, Rampur | May 31, 2026 बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे पांच केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा पहली पाली में आयोजित की गई। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और भारी पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।