घंसौर: अधूरा निर्माण बना मुसीबत: वार्ड 7 में जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ा
Ghansaur, Seoni | Apr 22, 2026 ग्राम पंचायत घंसौर के वार्ड क्रमांक 7 में पंचायत द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से काम बंद पड़ा हुआ है, जिससे जलभराव