गुमला: आकाशीय बिजली गिरने से किसान का बैल मरा, पीड़ित ने मुआवजे की लगाई गुहार
Gumla, Gumla | Jul 1, 2026 जिले के फोरी पंचायत के अटरिया गांव निवासी किसान सीताराम साहू का बैल बुधवार की शाम करीब 5 बजे आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से मौके पर ही मर गया। घटना से किसान को आर्थिक क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इस दौरान मुखिया सुदामा उरांव, पंचायत समिति सदस्य शोभा देवी, वार्ड सदस्य सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।