कन्नौज: शहर के अराराबारी निवासी जानवी का अग्नि वीर योजना के तहत नेवी में हुआ चयन, घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
अग्निवीर योजना के तहत नेवी में चयनित होने वाली बेटी इत्र नगरी कन्नौज के अराराबारी मोहल्ले की जानवी कुशवाहा है। एनसीसी की छात्रा जानवी ने साल 2023 में अग्निवीर बनने के लिये परीक्षा दी थी। नेवी में चयन के बाद जब उसे इसकी जानकारी मिली तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूरी कर आज कन्नौज लौटने पर नगरवासियों ने ऊँका जोरदार स्वागत किया।