बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में बाइक चोरी के आरोपी को राज तालाब थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया
पुलिस ने कस्टम चौराहे से बाइक चोरी करने के मामले में अंतर सिंह पुत्र खुरब सिंह निवासी गुरड़िया (मध्य प्रदेश) को पकड़ने में सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले कस्टम चौराहे से एक बाइक चोरी होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।