तिर्वा: जैनपुर सैयदन पूर्वा गांव के बीच झाड़ियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Tirwa, Kannauj | Apr 29, 2026 सैयदन पूर्वा गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान उदई पुरवा भुन्ना निवासी रामनिवास उर्फ राजबहादुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शव मिलने के करीब दो घंटे बाद गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। सूचना मिलने पर ठठिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की निगरानी में शव को नीचे उतारा गया।