भोजपुर में 20 धर्मकांटों पर छापेमारी, 1.60 करोड़ रुपये का जुर्माना
आरा। भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र में बालू की अवैध कटिंग, भंडारण और चोरी-छिपे बिक्री की शिकायतों के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर आरा, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने चांदी थाना क्षेत्र में 20 धर्मकांटों पर छापेमारी की।
Arrah, Bhojpur | Sep 20, 2026