गुना: रशीद कॉलोनी में पत्नी के भागने पर दोस्तों ने युवक को नशे में चिढ़ाया, विरोध करने पर मारपीट, तीन पर मामला दर्ज
गुना कैंट थाना के रशीद कॉलोनी में पत्नी के भागने के बाद 3 दिसंबर शाम को शराब के नशे में आए रूममेट तीन दोस्त गोलू अजय दिनेश भील ने फरियादी सोनू भील को चिढ़ाया, विरोध करने पर गालियां देकर मारपीट कर दी। 4 दिसंबर को शिकायत पर पुलिस ने तीनों पर मामला दर्ज किया है। सोनू ने पुलिस को बताया, वह किराए से रहता है उसी में तीन दोस्त रहते है। घायल अस्पताल में भर्ती है।