नजीबाबाद: नांगल में पुलिसकर्मी के बिस्तर पर मिला जहरीला करैत सांप, ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू
वन दरोगा विकास कुमार ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उससे छेड़छाड़ न करें। रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का उपयोग करें और घर व आसपास साफ-सफाई रखें। सर्प दिखाई देने पर तुरंत रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचित करें। सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचें। 7 जुलाई को 7:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई।