राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ जिला वासियों को सोमवार को शाम 6:00 बजे करीब दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा भाई दूज पर महिलाओं के खाते में राशि अंतरित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने जिला वासियों से शांति और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।