सीतापुर: हरगांव में गिराया गया दलित का मकान, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही बोले- सपा के लोगों के इशारे पर कर रहे सदर SDM काम
जनपद के हरगांव इलाके में 2 दिन पूर्व लेखपाल की रिपोर्ट के बाद एसडीएम के निर्देश पर एक दलित व्यक्ति का मकान गिरा दिया गया जिसके बाद मामले की शिकायत कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही के द्वारा जिलाधिकारी से की गई है एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने बताया सदर एसडीएम सपा के लोगों को खुश करने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं।