फतेहपुर: फरीदपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़कर जमीन पर किया गया कब्जा, भीम आर्मी के लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी
फ़तेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में डॉ भीमराव अम्बेडर की प्रतिमा को तोड़कर जमीन में कब्जे का आरोप लगाकर भीम आर्मी के लोगो ने DM को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। कहा कि अगर कार्यवाही नही हुई तो बड़े सस्तर पर आंदोलन किया जाएगा। भीम आर्मी के लोगो ने बताया कि इस मूर्ति को वर्ष 2015 में स्थापित किया गया था ।