बख्शी का तालाब: पुरानी रंजिश के चलते कब्रिस्तान से लौट रहे लोगों पर हमला, बीकेटी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल
बीकेटी के नगवामऊ गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में झड़प हो गई। आरोप है कि कब्रिस्तान से लौट रहे तीन लोगों पर घात लगाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, गांव में एक रिश्तेदार के निधन के बाद अनीस, रफीक और हनीफ समेत कुछ लोग कब्रिस्तान गए थे।