हज़ारीबाग: हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर जिला परिषद चौक पर बवाल
हजारीबाग से इस वक्त की बड़ी खबर, सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है, लाखे स्थित मजार के पास एक अज्ञात बस ने शुक्रवार को मध्य रात्रि एक बजे सरोनी निवासी युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जिला परिषद चौक को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।