हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस कार्यक्रमों की शुरुआत रही फीकी, साइकिल रैली में आमजन की भागीदारी रही ना के बराबर
12 जुलाई को मनाए जाने वाले हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत शुक्रवार को साइकिल रैली के साथ की गई। लेकिन पहले ही दिन कार्यक्रम अपेक्षित जन भागीदारी जुटाने में सफल नहीं हो सका। साइकिल रैली में आमजन की उपस्थिति ना के बराबर रही। जबकि अधिकांश प्रतिभागी विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी नजर आए।