महाराष्ट्र मजदूरी करने गया आदिवासी परिवार हुआ बेघर, आग लगने से आशियाना जलकर हुआ खाक ग्राम नया बिल्वा का मामला भगवानपुरा के ग्राम नया बिलवा के नेनसिंह फाल्या में बीती रात एक सुने मकान में आग लग गई, जिससे पूरा मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। पीड़ित दिनेश पिता रायसिंह आर्य ने बताया की वह अपने परिवार के पालन पोषण के लिए मजदूरी करने महाराष्ट्र गया हुआ था