खगड़िया: सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
गोगरी प्रखंड क्षेत्र के बड़ी मलिया के रहने वाले एक अधेड़ की इलाज के दौरान मंगलवार की शाम पांच बजे मौत हो गई। मृतक की पहचान बड़ी मलिया गांव के रहने वाले संजय कुमार के रूप में की गई है। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।