खगड़िया: दुर्गापुर में बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ एक बुजुर्ग, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर में मंगलवार शाम 6:00 बजे बाइक के ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान दुर्गापुर के सत्यनारायण यादव के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग रोड पार कर रहा था।