टिकारी: प्राथमिक विद्यालय जगदर के किचन से अज्ञात चोरों ने 5 बोरा चावल व स्टील के बर्तन चुराए, मामला थाने में दर्ज
Tikari, Gaya | Sep 11, 2025 टिकारी थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय जगदर के किचन का ताला काट कर अज्ञात चोरों के द्वारा बुधवार रात्रि को चोरी की गई। जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने के समय छात्र व ग्रामीणों को हुई। सूचना के बाद प्रधान शिक्षक के द्वारा लिखित आवेदन देकर 5 बोरा चावल और खाना बनाने में प्रयुक्त स्टील के बर्तन की चोरी की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई।