गभाना: गभाना थाना पर तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर स्टाफकर्मियों व ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई
गभाना थाना में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक कंवरपाल सिंह के सेवानिवृत्त होने पर रविवार दोपहर में एक बजे विदाई समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद उनके सेवामुक्त होने पर थाना परिसर में स्टाफकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।