रिमझिम बारिश के दौर ने क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। लगातार हो रही हल्की फुहारों से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। बारिश के चलते वातावरण खुशनुमा हो गया, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।