बांधवगढ़: शारदा कॉलोनी में 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शारदा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 24 में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती ने अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नही