बेगूसराय: घूस मांगने पर महिला दरोगा का वीडियो वायरल, एसपी मनीष कुमार ने किया सस्पेंड
बेगूसराय में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला दरोगा ने काम के बदले में 20 हज़ार घुस मांग रहे हैं।आपको बताते चले कि बेगूसराय के नावकोठी थाना में पोस्टेड एसआई लीलावती को आज रिश्वत लेने के आरोप में एसपी मनीष कुमार ने निलंबित कर दिया गया है। उसका एक 4 दिन पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।