समस्तीपुर: शहर के विवेक बिहार मोहल्ले में सीरम डायग्नोस्टिक सेंटर के 18वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय शिविर आयोजित
समस्तीपुर शहर के विवेक बिहार मोहल्ला स्थित सीरम डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के 18वें स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न हो गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।