मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व के भैसानघाट में घायल तेंदुए का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, पिंजरे में कैद कर जान बचाई
Mandla, Mandla | May 13, 2026 मण्डला के कान्हा टाइगर रिजर्व अंतर्गत भैसानघाट परिक्षेत्र से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां वन विभाग की टीम ने घायल तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। कुछ दिन पहले गश्ती दल के कर्मचारियों ने जंगल में एक तेंदुए को घायल अवस्था में भागते हुए देखा था। सूचना मिलते ही कान्हा प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।