बहराइच: धरसवां चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से हुई राहगीर की मौत, अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत स्थित धरसवां चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक सवारों की ठोकर से हुई राहगीर की मौत मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में मृतक के पुत्र ने शनिवार शाम को बताया कि घटना 22 अप्रैल को हुई थी जिसमें उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।