मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मुख्यालय पर मंगलवार को की गई कार्रवाई के दौरान सील खाद्य पदार्थों को विभाग ने बुधवार को नष्ट करवाया। विभागीय टीम ने बुधवार शाम 6 बजे को दूसरी दुकान की सील खोली, जिसमें तकरीबन 90 फीसदी खाद्य सामग्री अवधिपार मिली, जो बेचान की जा रही थी।