मनेर: जीवराखन टोला गांव में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर लाखों के गहने और ₹60000 किए चोरी
Maner, Patna | May 21, 2026 मनेर थाना क्षेत्र के जीवराखन टोला गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में घुसकर सोने और चांदी के लाखों रुपए के गहने समेत ₹60000 नकद चुरा ले गए। इस मामले में पीते कपिलदेव सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है। शिकायत के बाद पुलिस उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है।