कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बे में सट्टा पर्ची काटते एक व्यक्ति को किया डिटेन
कुशलगढ़ थाना पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथों सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान वेस्ता पुत्र भुरजी निवासी कुशलगढ़ के रूप में हुई है, जिसके बाद मौके से आरोपी को डिटेन किया गया। कुशलगढ़ थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशानुसार जिले में जुआ और सट्टे पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।