रायबरेली: मिल एरिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर भेजा जेल
Raebareli, Raebareli | Apr 8, 2026
8 अप्रैल बुधवार शाम 4 बजे मिल एरिया पुलिस ने एक हत्या की घटना का प्रयास करने वाले अभियुक्त को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के द्वारा खनन अधिकारी की स्कॉर्पियो में टक्कर मार कर फरार हो गया था। छानबीन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त के वाहन की पहचान कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।