धनौरा: गजरौला के गांव रहदरा में यादव समाज के लोगों ने बारातियों के साथ की मारपीट, 4 लोग हुए घायल
रहदरा गांव में बाबूराम की एक साथ दो बेटियों की शादी थी। एक बरात हसनपुर और दूसरी बरात मुरादाबाद से आई थी। मुरादाबाद से आई दूल्हे सतीश की बराती में चढ़त हो रही थी। इस दौरान गांव के रहने वाले यादव समाज के कुछ युवक कार लेकर पहुंचे और जिस रास्ते पर बरात चढ़ रही थी। उसी रास्ते पर कार सवारों ने जाकर हार्न बजाए। बरातियों का आरोप है कि कार भी तेज गति पर थी।