धनौरा: गजरौला ब्रजघाट में मुंडन संस्कार के दौरान स्नान कर रहा युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम
भतीजों के मुंडन संस्कार में शामिल होने आए चाचा की गंगा में डूबकर मौत हो गयी। आसपास स्नान कर लोगों ने उसे बाहर निकाला, हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से खुशी का माहौल गम में बदल गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भीमे गांव निवासी अरविंद के दो पुत्रों आरव व अभी का सोमवार को मुंडन संस्कार था।