धनौरा: गजरौला हाईवे पर मोगा होटल के सामने स्कूटी और बाइक की भिड़ंत, स्कूटी सवार युवक की हुई मौत
गजरौला हाईवे स्थित मोगा होटल के सामने तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की भिड़त हो गई, स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भिजवा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव वारसबाद में लेखराज सिंह का परिवार रहता है।