पुवायां: मोहम्मदी रोड पर आवारा पशु से बाइक सवार की टक्कर, दंपति और दो बच्चे घायल
दरअसल हरदोई जिले के रहने वाले राजीव कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से रिश्तेदारी से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदी रोड पर एक आवारा पशु से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सभी लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर।