बागपत: कोतवाली बागपत क्षेत्र के पाली गांव की एक महिला की जहरीले पदार्थ खाने से हुई मौत, घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
Baghpat, Bagpat | Jun 30, 2026 कोतवाली बागपत क्षेत्र के पाली निवासी विनिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सोमवार देर शाम साढे आठ बजे उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बागपत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली बागपत पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।