सुरक्षित राजस्थान के संकल्प में युवाओं की होगी अहम भूमिका।
महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के पुलिस अधिकारियों एवं Y-CLG सदस्यों से सीधा संवाद किया।
उन्होंने Y-CLG सदस्यों से अपराध रोकथाम, महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, रोड सेफ्टी और नशे के खिलाफ जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
डीजीपी ने कहा कि युवा पुलिस और आमजन के बीच प्रभावी कड़ी बनकर स्थानीय स्तर पर अपराध की आशंका वाली गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने, जनहितकारी सूचनाओं का प्रसार करने और भ्रामक / हानिकारक सूचनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
वर्तमान में प्रदेश में 73,184 Y-CLG सदस्य पुलिस से जुड़ चुके हैं। इनके सहयोग से किए जा रहे कार्यों और योगदान की एक माह बाद समीक्षा की जाएगी।
पुलिस और युवाओं की संयुक्त भागीदारी से बनेगा - सुरक्षित राजस्थान।
#rajasthanpolice
#igpudaipur
#Salumberpolice
#yuthclg
36 views | Udaipur, Rajasthan | Sep 6, 2026