रामगढ़: चौमा गांव में शर्मनाक मामला: प्रधानाचार्य ने बच्चों से कराई नाली की सफाई, वीडियो हुआ वायरल
Ramgarh, Alwar | Apr 24, 2026 रामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के चौमा सीनियर सेकेंडरी विद्यालय से गुरुवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों से नाली साफ कराई गई। यह घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे प्रार्थना समय की बताई जा रही है, जब बच्चे स्कूल पहुंचे ही थे। जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर गुप्ता खुद मौके पर खड़े होकर सफाई कराई।