सोहागपुर: शुभम पैलेस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक आयोजित, एनजीओ को मिला आमंत्रण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुभम पैलेस में सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय एनजीओ प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक समन्वय को मजबूत करना और विभिन्न सेवा गतिविधियों में सहयोग बढ़ाना था। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की।