उचकागांव: गोपालगंज में विदेश जाने का सपना अधूरा, सड़क हादसे में युवक की मौत; साथी गंभीर
विदेश जाकर रोजगार करने और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने का सपना देख रहे उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़ हाता गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. युवक अपने साथी के साथ बाइक से विदेश जाने के लिए एक कंपनी द्वारा आयोजित साक्षात्कार में शामिल होने जा रहा था. इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के समीप उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी.