दुधि: नौडीहा मुख्य मार्ग से ग्राम कुदरी के सिली चट्टान तक सड़क निर्माण कार्य का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण
दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी,म्योरपुर में ओबरा विधायक और उत्तरप्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ ने नौडीहा मुख्य मार्ग से ग्राम कुदरी के सिली चट्टान तक सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। शनिवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे उन्होंने विधिवत पूजन अर्चन कर और नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।