भवानीपुर: पटवन के दौरान करंट से वार्ड सदस्य के पुत्र की मौत, नीरपुर पंचायत में पसरा मातम
भवानीपुर :- प्रखंड क्षेत्र के नीरपुर पंचायत में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में वार्ड सदस्य के पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 की वार्ड सदस्य सुनीता देवी एवं राजेन्द्र मंडल के पुत्र बमबम कुमार की मौत मक्का की फसल में पटवन के दौरान हो गई।