किरनापुर: मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का ग्राम मोहगांव खुर्द में आयोजन
किरनापुर तहसील के ग्राम मोहगांव खुर्द में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का सफल आयोजन शुक्रवार लगभग दोपहर 12 बजे किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से अधिकारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन पारधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।